जन गण मण राष्ट्र गान में छेड़खानी संविधान और राष्ट्रीय भावना के विरूद्ध / राष्ट्रीय सिंधी समाज
दोस्तों 10 जनवरी 2005 शहीद हेमू कालानी पाक्षिक समाचार पत्र में मैंने उक्त जन गण मन के विषय में एक छोटी सी कविता लिखी थी और उसी पर संपादकीय लेख भी लिखा था कि यह विरोध दूरगामी परिणाम देंगे जो समाज के विरूद्ध होगा ।
वास्तव में कैलाश खेर और अन्य बार-बार यह मामला उठाता है और फिर माफी मांग लेता है कि मेरे कहने का यह मतलब नहीं था । मेरे कहने का मतलब अखंड भारत से था । सिंध का भारत में विलय हो तभी सिंधु से हिन्दू होगा और अखंड भारत का सपना पूरा होगा ।
विभाजन की त्रासदी अकेले सिंधी समाज को सहनी पद रही है । पंजाबी और बंगाली समाज को उनके हिस्सै में उनका राज्य आया है इसलिये उनकी संस्कृति , बोली भाषा के सरंक्षण और संवर्धन के लिये उनके जनप्रतिनिधी निगम , विकास बोर्ड , विधानसभा,
लोकसभा , राज्य सभा , सरकारी महकमों के उच्च अधिकारी है । सिंधी समाज के पास क्या है । जिस राज्य में बसे उसी की बोली , वेशभूषा और संस्कृति को अपनाते गए और हम अपनी जड़ से अपनों से अलग होते जा रहे हैं । फिर भी सिन्धी समाज को ही बार बार आइना दिखाया जाता है कि आप भारत में राजनैतिक सामाजिक सांस्कृतिक जमीन पर शून्य है । भारत की स्वाधीनता से लेकर प्रत्येक क्षेत्र में अमूल्य योगदान होने के बावजूद समाज के पक्ष में बोलने वाले हमारे जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति नगण्य है । इतने सालों से
मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में सिंधियों का बहुत बड़ा योगदान है । 70% से ज्यादा इन्वेस्टमेंट फिल्म इंडस्ट्री में सिंधी समाज का है । क्या रानी लाडी बाई का जौहर रानी पद्मिनी से कहीं भी कम है ? क्या शहीद हेमू कालानी और राजा दाहिर का इतिहास शहीद भगत सिंह और सुखदेव से कम है ? वाहियात हिन्दी फिल्मों और पार्टियों में करोड़ों फूंकने वाले भामाशाह आज सिंधी कार्यक्रमों सम्मेलनों सिंधी अखबारों की मदद करने वाले कितने हैं । क्या राजकुमार हीरानी , जी पी सिप्पी , रमेश तौरानी को कभी ख्याल नहीं आया की कोकिल कंठ भगवंती नावाणी , भगत कंवरराम , मास्टर चंद्र , राम पंजवाणी, सिन्धी इतिहास और बलिदान पर बेहतरीन हिन्दी फ़िल्में और बायोपिक बनाई जा सकती है । आज की अफसोसजनक स्थिति के लिए हम खुद जिम्मेदार हैं । व्हाट्स अप और सोशल मीडिया पर शेर दिखने वालों से मेरा नम्र आग्रह है अपने समाज और अपनें हकों कि लड़ाई आपकी अपनी है । वैचारिक मतभेद , द्वेषता हर समाज में है मगर अधिकारों की लड़ाई में वे सब एक नेता , एक एजेंडा , एक मंच पर संगठित नजर आते हैं ।
और यहां हम देख रहे हैं इन 76 सालों में ना हम सर्वमान्य नेता पैदा कर सके और ना हम इतने सालों से सिंधी पंचायतों में अलग 2 जिलों में अलग अलग प्रदेशों में अध्यक्षों के चुनाव करवा सके हैं । एक संगठन एक नेता के अभाव में और कितना दंश सहना पड़ेगा ।
डॉ लाल थदानी महासचिव राष्ट्रीय सिंधी समाज
पूर्व अध्यक्ष, राजस्थान सिन्धी अकादमी, जयपुर

