Tuesday, August 28, 2018

सिंधी समाज की महिलाएं आज धूमधाम से मनाएंगी सिंधी पर्व टीजड़ी। डॉ दीपा डॉ लाल थदानी  

सिंधी समाज की महिलाएं आज धूमधाम से मनाएंगी सिंधी पर्व टीजड़ी। डॉ दीपा/ डॉ लाल थदानी
 
 
अजमेर। सिंधी समाज की महिलाएं आज धूमधाम से सिंधी पर्व टीजड़ी पर्व मनाएंगी। जीवन साथी की लंबी उम्र की कामना लिए पूरे दिन निर्जल व्रत रखकर टीजड़ी माता की पूजा करने के बाद चंद्र दर्शन के साथ ही व्रत खोलेगी। दीपक हासानी के सरंक्षण में पूरे 40  दिन सिंधी बाहुल्य इलाको में भगवान झूलेलाल चालिहो उत्सव बड़ी श्रद्धा और धूमधाम के साथ 24 अगस्त को आनासागर चौपाटी पर पल्लव , प्रसादी भोजन और दीप प्रज्वलन के साथ सम्पन्न हुआ । आज का आयोजन सिन्धु सत्कार समिति से जुड़ी प्रमुख महिला सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्रों में मेहंदी, झूला झूलने, होऊजी, सिन्धी गीतों का कार्यक्रम रखा है । श्रीमती वर्षा हासानी ने संत कंवरराम भवन में, डॉ दीपा थदानी , ममता थदानी और कृतिका नागरानी ने शास्त्रीनगर, लक्ष्मी आनन्द ने चौधरी कॉलोनी, निशा जसवानी ने हरि भाउ उपाध्याय, विमला नागरानी ने तोपदड़ा, सुषमा अभिचंदानी और पुष्पा कंजानी ने बलदेव नगर, पूनम सोनी ने भक्तिधाम, आशा इनामदार ने जनता कॉलोनी में कार्यक्रम रखा है ।
सिंधी समाज की महिलाओं के पर्व टीजड़ी में समाज की अविवाहित महिलाएं अच्छे जीवनसाथी और विवाहित महिलाएं अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन का निर्जल उपवास रखती है । इस त्यौहार में महिलाएं एक दिन पूर्व मेहंदी लगवाती है और व्रत के दिन सूर्योदय के पूर्व अल सुबह 3 बजे उठकर हल्का फुल्का अन्न ग्रहण (असुर) करती है । सिंधी बाहुल्य इलाको के मंदिरों में या पंडिताइन के निवास पर टीजड़ी माता पर जल चढ़ाकर और माता जी को झूला झुलाकर आराधना करती है। पूरे दिन निर्जल उपवास रखती है । इस पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए अनेक महिला संगठनो द्वारा आयोजन किए जाते है। पूजा की थाली सजाकर टीजड़ी माता का सामूहिक पूजन में सम्मलित होती है और उसके बाद देर रात्रि में चांद दिखने पर चांद को अर्ग देकर और अपने जीवनसाथी को देखकर  समाज की महिलाएं अपना व्रत तोड़ेगी

Saturday, August 25, 2018

दीपक हासानी के सरंक्षण में चालिहो महोत्सव के समापन में उमड़ा सिन्धी समाज ।

दीपक हासानी के सरंक्षण में चालिहो महोत्सव के समापन में उमड़ा सिन्धी समाज ।

आनासागर जेटी अजमेर पर आयोजित चालिहो महोत्सव के समापन समारोह पर सिन्धु सत्कार समिति के संरक्षक दीपक हासानी के नेतृत्व में योगी श्री साईं शम्भूनाथ जी एवं जतोई दरबार के दादा फतन दास पुरसनाराम दरबार के साई चन्द्र पठान के कर कमलों से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
विभिन्न सिन्धी कॉलोनियों से आए समाज के सभी बंधुओ का उत्साह देखते ही बनता था ।
छेज,पंजड़ा, डांडिया, भजन ,आतिशबाजी से कार्यक्रम की रौनक आल्हादित करने वाली रही।दीपदान वैदिक मंत्रोचारण के साथ जल में प्रवाहित करते हुए  अपने इष्टदेव साई झूलेलाल को नमन व देश में अमन चैन की कामना की ।
पल्लव के बाद सभी भक्तगणों के साथ प्रसादी और भंडारे का आनन्द लिया ।
गणमान्य नागरिकों में सरंक्षक दीपक हासानी के साथ सपरिवार उपस्थित रहे अध्यक्ष राजेश आनन्द, संस्थापक डॉ लाल थदानी, रमेश प्रियानी, गुरमुखबत्तरा, डॉ लष्मन हरचंदानी, मनोहर नील वाले, हरीश गोस्वामी, नथु भाई, हरीश खेमानी, जयकिशन और घनश्याम लखियानी,  आसकरण केसवानी, नारायण नागरानी, विमला नागरानी, वर्षा हासानी, लक्ष्मी आनन्द, हरपलानी, कैलाश कृष्णानी, राहुल और मनोज गिडवानी, अजय शिवनानी, दुल्हनामलजी, नारायणदास थदानी, दिनेश मूर्झानी, मोहन सोनी, प्रदीप रोचवानी, गिरीश असनानी , दुर्गेशजी सावलानी , सुषमा अभिचंदानी, पुष्पा महेश कंजानी, मधु ईनाणी, आशा इनामदार,सविता तोलानी, पुष्पा जी , राधा कृष्ण आहूजा , श्याम नागरानी श्याम बिजलानी , आदि बड़ी संख्या में महिलाएं भी रही मौजूद ।। दीपक हासानी के सरंक्षण में सिन्धु सत्कार समिति ने इतिहास के सफलतम और यादगार कार्यक्रमों में  झूलेलाल चालिहो उत्सव भी दर्ज हो गया है । पूरे 40 दिन सिन्धी बाहुल्य क्षेत्रों में झूलेलाल भजनों, माता रानी और सिन्धियत  के गीतों की ऐसी धूम रही कि पूरा शहर भक्तिमय हो गया ।

डॉ लाल थदानी
पूर्व अध्यक्ष
राजस्थान सिन्धी अकादमी,जयपुर।

Saturday, August 4, 2018

बधाई निशा माधवानी अत्तिरिक्त जिला कलेक्टर / डॉ लाल थदानी

बधाई निशा माधवानी अत्तिरिक्त जिला कलेक्टर / डॉ लाल थदानी

"""सिंधी समाज की""" डिप्टी कलेक्टर बनने की ऐसी जिद, चार बार परीक्षा देना पड़ी ।
- अखिरकार डिप्टी कलेक्टर बनने पर मिली संतुष्टी ।
- जिले में तीसरी महिला डिप्टी कलेक्टर ने लिया पदभार   ।

बुरहानपुर ।। जिले में सोमवार को डिप्टी कलेक्टर निशा माधवानी ने बुरहानपुर आकर पदभार ग्रहण कर लिया। उनकी यह पहली पोस्टिंग है। यह पद इतना आसानी से उन्हें नहीं मिला। इसके लिए चार बार पीएससी की परीक्षा से गुजरा पड़ा। तीनों बार उनका चयन भी हुआ, लेकिन जिद थी डिप्टी कलेक्टर बनने की। इसलिए चौथी बार की परीक्षा में यह मुकाम उन्होंने हांसिल कर ही लिया।
नवागत डिप्टी कलेक्टर माधवानी ने कहा कि २०१५ की पीएससी परीक्षा के बाद उनका डिप्टी कलेक्टर पद पर चयन हुआ है। सात महीने की ट्रेनिंग लेने के बाद वह बुरहानपुर ज्वाइनिंग के लिए पहुंची। उनके जिले में स्थानांतरण के साथ ही अब यहां तीन महिला डिप्टी कलेक्टर हो गई है। उनके अतिथि प्रगति वर्मा और उषासिंह पहले यहां पदस्थ है।
डिप्टी कलेक्टर निशा माधवानी ने बताया कि उन्होंने वर्ष २०१२ में पीएससी की पहली बार परीक्षा दी थी, इसमें उनका कमर्शियल टैक्स विभाग में चयन हुआ। वर्ष २०१३ में परीक्षा में पास होने के बाद आदिम जाति विकास विभाग में चयन हुआ और वर्ष २०१४ में पीएससी में चयन होने पर कोषालय अधिकारी का पद मिला था। इन सभी विभागों में उन्होंने कुछ समय काम किया और पीएससी की तैयारी भी की। वर्ष २०१५ की पीएसपी परीक्षा में पास होने के बाद उन्हें डिप्टी कलेक्टर का पद मिला है। निशा मुल रूप से देवास की रहने वाली है और उनके पिता व्यवसायी है। उनके परिवार में सरकारी नौकरी करने वाली वह एकमात्र सदस्य है। उन्होंने बताया कि सात महीने पहले उनका स्थानांतरण हुआ था, लेकिन उसके ठिक बाद व ट्रेनिंग के लिए चली गई थी। पहली बार उन्हें फिल्ड में काम करने का मौका मिलेगा। जिसके लिए वह उत्साहित है। ज्वाइनिंग लेने के लिए वह अपने परिवार के साथ पहुंची।
डॉ लाल थदानी           
पूर्व अध्यक्ष      8005529714   
राजस्थान सिन्धी अकादमी जयपुर
राजेश आनन्द     दीपक हासानी
अध्यक्ष                   संरक्षक
      सिन्धु सत्कार समिति
www.drlalthadani.in
drlal2010@gmail.com