Saturday, March 23, 2024

होली का त्योहार / डॉ लाल थदानी

****   होली का त्योहार  ****

मंगलकामना लेकर आया है होली का त्योहार
झूमें नाचे गाएं जीवन में हो  खुशियों की बहार 
मनमुटाव , ईर्षा, द्वेष , दुश्मनी से कर लो इनकार
निरोगी हो काया  स्वस्थ रहे सबका पूरा परिवार
तकलीफ़ो से दो निजात भरो नवजीवन का संचार
निराश्रित, अनाथालय में गूंजे प्रेरणा गीतों की मल्हार
विषाक्त रंग और जहरीले इंसानों से भरो तौबा मेरे यार
सबके जीवन का कैनवास हो प्यार के रंगों से सरोबार

डॉ लाल थदानी 
अल्फ़ाज़_दिल से
23.03.2024