Saturday, April 28, 2018

Sindhi Prides Upsc 2017-18 : Congratulations/ Dr Lal Thadani

https://drlalthadani.wordpress.com/2018/04/28/sindhi-prides-upsc-2017-18-congratulations-dr-lal-thadani/

Sindhi Prides Upsc 2017-18 : Congratulations/ Dr Lal Thadani

The Following Sindhi Students Got selected in UPSC final examination 2017-18:

RANK - NAME
26        Gaurav Gajrani ,Ies
30       - Sandeep Bhagia
57       - Jagdish Chelani
209     - Nitesh Wadhwani
412     - Krishan Lalchandani
415     - Aashish Madanlal    
              Rawlani

सिन्धु सत्कार समिति अजमेर द्वारा सब को हार्दिक बधाई ।।
   🙏जय झूलेलाल🙏
हेल्प लाइन नंबर : 8003472000
सरक्षक           
दीपक हासानी

अध्यक्ष
राजेश आनंद

संस्थापक
डॉ लाल थदानी
www.drlalthadani.in
Please Download n Share My App
Live Healthy (Dr.Lal)
8005529714

Sunday, April 15, 2018

Tomato Benefits n Side Effects         - टमाटर के फायदे और नुकसान)/ डॉ दीपा डॉ लाल थदानी

Tomato Benefits n Side Effects        
- टमाटर के फायदे और नुकसान)/
डॉ दीपा डॉ लाल थदानी

www.drlalthadani.in
Please Download n Share My App
Live Healthy (Dr.Lal)

टमाटर सर्वाधिक लोकप्रिय सब्जियों में से एक है.  टमाटर में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्वों को देखते हुए इसे पॉवरहाउस की संज्ञा भी दी जाती है. टमाटर में पाए जाने वाले पोषक तत्वों में विटामिन ए, बी-6, सी, के, और खनिज पदार्थों में मैग्नीशियम, तांबा, फोलेट, फास्फोरस और नियासिन मुख्य हैं. इसके अलावा भी टमाटर की अपनी विशेषताएं हैं. जैसे कि इसमें सोडियम, संतृप्त वसा, कोलेस्ट्राल और कैलोरी कम मात्रा में पाई जाती है. अब टमाटर से होने वाले फायदे और नुकसान को जानते हैं.

1. कैसर के उपचार में :

कैंसर जैसी गंभीर बिमारी के उपचार में टमाटर में पाया जाने वाला लाइकोपिन नामक एंटीऑक्सिडेंट काम आता है. इससे सभी प्रकार के कैंसर का खतरा कम होता है. कैंसर में टमाटर के बेहतर लाभ के लिए इसे जैतून के तेल में पकाकर इस्तेमाल करें.

2. अनिद्रा के उपचार में :

इसमें पाया जाने वाला लाईकोपीन नामक तत्व और विटामिन सी हमें बेहतर नींद दिलाने में काफी उपयोगी साबित होता है.

3. आँखों के लिए :

टमाटर में विटामिन सी, ल्यूटिन, लाइकोपिन, जेक्सैथीन, फाइटोकेमिकल्स एंटीऑक्सिडेंट भी पाए जाते हैं जो कि आँखों की विभिन्न समस्याओं के लिए काफी लाभदायक हैं.

4. त्वचा के लिए :

टमाटर में लाइकोपिन नाम का एक एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो कि हमारे त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है. इसके अलावा टमाटर के पेस्ट को चहरे पर लगाया जा सकता है. इससे त्वचा में चमक आती है.

5. वजन घटाने में :

टमाटर में वसा, कैलोरी और कोलेस्ट्राल काफी कम मात्रा में पाया जाता है जबकी पानी और फाइबर काफी मात्रा में पाया जाता है. कुल मिलकर टमाटर का नियमित सेवन पौष्टिक तत्वों की आपूर्ति तो करता ही है वजन भी घटाता है.

6. सूजन को दूर करने में :

टमाटर में बायो फ्लेवेनोइड्स और कैरोटिनॉइड की तरह ही एंटी इन्फ्लेमेटरी एजेंट्स मौजूद होते हैं. ये सूजन और जलन को कम करते हैं. कई बार टमाटर का प्रयोग छोटे स्तर पर पेन किलर की तरह भी किया जाता है.

7. हड्डियों के लिए :

टमाटर में हमारे हड्डियों के लिए भी आवश्यक तत्व पाए जाते हैं. इसमें पाए जाने वाले विटामिन के और कैल्शियम हड्डियों के लिए जरुरी है. इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला लाइकोपिन नाम का एक एंटीऑक्सिडेंट भी पाया जाता है जो कि हड्डियों के द्रव्यमान को बेहतर करता है.

8. बालों के लिए :

टमाटर में मौजूद लोहा और विटामिन ए बालों के लिए काफी उपयोगी साबित होता है. बालों की विभिन्न समस्याओं जैसे रुसी, झड़ना, आदि के लिए टमाटर एक बेहतरीन खाद्य पदार्थ है. इसका रस भी बालों में लगा सकते हैं.

9. रक्तचाप को नियंत्रित करने में :

टमाटर में पाया जाने वाला पोटेशियम हमारे शरीर में रक्तचाप को नियंत्रित करने में मुख्य भूमिका निभाता है. इसके अलावा इसमें लाइकोपिन, विटामिन ए, सी, फाइबर और कैरोटिनॉइड भी पाया जाता है. जो कि ह्रदय रोग के जोखिमों को कम करते हैं.

10. शुगर में :

शुगर के मरीजों के लिए भी टमाटर काफी उपयोगी है. ये मधुमेह रोगियों के रक्त शर्करा स्तर को कम करता है. इसमें थोड़ी मात्रा में पाया जाने वाला कार्बोहाइड्रेट, मूत्र ग्लूकोज के स्तर को भी नियंत्रित करता है.

टमाटर के नुकसान :

इसमें पाए जाने वाले फाइटोकेमिकल की अधिक मात्रा हमारे प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करता है.

इसके बीज से पथरी की संभावना बढ़ सकती है.

लम्बे समय तक टमाटर का प्रयोग करने से त्वचा के रंग में भी परिवर्तन हो सकता है.

इसके सेवन से जठरांत्रों में विकार आ सकते हैं.

इसके प्रयोग से पुरुषों के लाइकोपिन ग्रंथि में विकार आ सकता है.

Friday, April 6, 2018

दुर्ग मामले में सोए लोग जाग उठे

#मधुकर कहिन
*अजमेर में राजनीति की भेंट चढ़ाई जा रही है सिंधी समाज की एकता* -
*दुर्ग में सिंधी युवकों के साथ पुलिस द्वारा अमानवीय व्यवहार को लेकर* *सिंधु सत्कार समिति के प्रदर्शन को हाई जैक करने हेतु देवनानी और कंवल प्रकाश दोनों हुए सक्रिय*

💥नरेश राघानी💥

सिंधी समाज से राजस्थान की राजनीति मैं चमत्कारिक व्यक्तित्व रखने वाले स्वर्गीय किशन मोटवानी द्वारा 34 वर्ष पुरानी सामाजिक संस्था सिंधु सत्कार समिति के आव्हान पर छत्तीसगढ़ दुर्ग में दो सिंधी युवकों के साथ छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा अमानवीय व्यवहार के विरोध में आंदोलन का आगाज बीते दिनों किया गया । जिसके तहत 10 अप्रैल को समस्त सिंधी समाज के छोटे बड़े सभी नेताओं और सदस्यों को समिति द्वारा सूचित किया गया कि वह भी इस आंदोलन में अपना अपना योगदान दें और एकजुट होकर 10 अप्रैल को जिला कलेक्टर को इस विषय पर ज्ञापन दें। जिस पर सभी सामाजिक संस्थाओं ने अपने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी थी । परंतु इसमें भी सिंधी समाज के भीतर भाजपा से जुड़े राजनीतिज्ञों की खींचतान खुल कर सामने आ गयी है ।जिसकी वजह से अब सभी सामाजिक संगठन अपने अपने स्तर पर जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने का काम अंजाम ला रहे हैं । इसी कड़ी में देवदानी द्वारा समर्थित सिंधु संगीत समिति नहीं 6 अप्रैल को कमलप्रकाश समर्थित सिंधी 7 अप्रैल को और सिंधु सत्कार समिति द्वारा समस्त सामाजिक संगठनों से 10 अप्रैल को यह कार्यक्रम करने की अपील की है। परंतु सवाल यह है कि जब सिंधु सत्कार समिति ने सभी समाज के वर्ग के लोगों को इस कार्यक्रम हेतु पहले ही आमंत्रित कर लिया है तो *इस तरह से समाज की एकता को क्यूँ बट्टा लगाया जा रहा है ?*  *शायद सिंधु सत्कार समिति की इस पुनीत पहल की वजह से सिंधी समाज से जुड़े नेतागिरी करने वाले तत्वों को अपनी राजनीतिक जमीन हिलती हुई दिखाई देने लगी है। जिससे सभी ने सत्कार समिति की इस सोच पर चलते हुए अपनी अपनी खिचड़ी पकाना शुरू कर दिया है* । भाजपा नेता कमल प्रकाश और वासुदेव देवनानी की राजनीतिक प्रतिस्पर्धा शहर में किसी से छुपी नहीं है । दोनों ही भाजपा से अजमेर उत्तर का टिकट पाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। इस पर एक सामाजिक संस्था के ऐसे आव्हान पर इन दोनों के बीच की प्रतिस्पर्धा खुलकर सामने आ गई जिसका यही संदेश आम लोगों में जा रहा है कि सिंधी समाज में दो भाजपा नेताओं के बीच टकराव की वजह से दो फाड़ है । वहीं तीसरा पक्ष  सिंधु सत्कार समिति के साथ पूरे समाज के केवल वही लोग जुड़े हैं जो सिर्फ समाज हित में अपना कार्य करने के इच्छुक दिखाई देते हैं। *समिति के इस आंदोलन को देवनानी और कंवल प्रकाश हाईजैक करके पता नहीं क्या साबित करने की कोशिश कर रहे हैं* । *जबकि दुर्ग में जहां यह घटना हुई है वहां भाजपा की ही  सरकार है , कंवल प्रकाश चाहे तो देवनानी से अनुरोध कर बिना इस सब तमाशे के केंद्र सरकार में देवनानी का राजनैतिक रसूख लगा कर खुद ही इस मुद्दे पर दुर्ग में बैठे पीड़ितों को राहत पहुंचाने का प्रयास कर सकते है । लेकिन नहीं साहब !!! ऐसा करने से इनकी नेतागिरी थोड़े ही चमकेगी , इन लोगों को तो टिकट की दौड़ में एक दूसरे से आगे निकलना है । समाज की एकता गयी भाड़ में* । यह सब देख कर सके बात तो तय है कि इन दोनों में से अगर किसी को भी भाजपा का टिकट मिल गया तो सिंधी समाज के भीतर इस आपसी फूट की वजह से उसका निपटना तय है। बात सिंधु सत्कार समिति की तो उस समिति के आदर्श स्व. किशन मोटवानी भले ही कांग्रेस पृष्ठभूमि के थे लेकिन इस समिति का वर्तमान प्रारूप बिल्कुल निष्पक्ष है जिसमें कांग्रेस भाजपा दोनों ही पार्टियों से जुड़े लोग शुमार हैं इसलिए इस पर किसी दल विशेष का कोई ठप्पा नहीं है।गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद रिपुन बोरा द्वारा राष्ट्रगान में सिंध शब्द हटाने की मांग पर भी समिति ने रिपुन बोरा का  विरोध दर्ज करवाया है।
*खैर !!!! अब जो भी इस होड़ में आगे निकले लेकिन एक बात तो तय है कि इस सब से सिंधी समाज में जागृति तो आ रही है जिसका श्रेय निश्चित तौर पर राजनीति से परे हटकर काम कर रही सिंधु सत्कार समिति की प्रथम पहल को ही जायेगा* ।

जय श्री कृष्णा

नरेश राघानी
प्रधान संपादक
www.horizonhind.com
9829070307