दीपक हासानी के सरंक्षण में चालिहो महोत्सव के समापन में उमड़ा सिन्धी समाज ।
आनासागर जेटी अजमेर पर आयोजित चालिहो महोत्सव के समापन समारोह पर सिन्धु सत्कार समिति के संरक्षक दीपक हासानी के नेतृत्व में योगी श्री साईं शम्भूनाथ जी एवं जतोई दरबार के दादा फतन दास पुरसनाराम दरबार के साई चन्द्र पठान के कर कमलों से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
विभिन्न सिन्धी कॉलोनियों से आए समाज के सभी बंधुओ का उत्साह देखते ही बनता था ।
छेज,पंजड़ा, डांडिया, भजन ,आतिशबाजी से कार्यक्रम की रौनक आल्हादित करने वाली रही।दीपदान वैदिक मंत्रोचारण के साथ जल में प्रवाहित करते हुए अपने इष्टदेव साई झूलेलाल को नमन व देश में अमन चैन की कामना की ।
पल्लव के बाद सभी भक्तगणों के साथ प्रसादी और भंडारे का आनन्द लिया ।
गणमान्य नागरिकों में सरंक्षक दीपक हासानी के साथ सपरिवार उपस्थित रहे अध्यक्ष राजेश आनन्द, संस्थापक डॉ लाल थदानी, रमेश प्रियानी, गुरमुखबत्तरा, डॉ लष्मन हरचंदानी, मनोहर नील वाले, हरीश गोस्वामी, नथु भाई, हरीश खेमानी, जयकिशन और घनश्याम लखियानी, आसकरण केसवानी, नारायण नागरानी, विमला नागरानी, वर्षा हासानी, लक्ष्मी आनन्द, हरपलानी, कैलाश कृष्णानी, राहुल और मनोज गिडवानी, अजय शिवनानी, दुल्हनामलजी, नारायणदास थदानी, दिनेश मूर्झानी, मोहन सोनी, प्रदीप रोचवानी, गिरीश असनानी , दुर्गेशजी सावलानी , सुषमा अभिचंदानी, पुष्पा महेश कंजानी, मधु ईनाणी, आशा इनामदार,सविता तोलानी, पुष्पा जी , राधा कृष्ण आहूजा , श्याम नागरानी श्याम बिजलानी , आदि बड़ी संख्या में महिलाएं भी रही मौजूद ।। दीपक हासानी के सरंक्षण में सिन्धु सत्कार समिति ने इतिहास के सफलतम और यादगार कार्यक्रमों में झूलेलाल चालिहो उत्सव भी दर्ज हो गया है । पूरे 40 दिन सिन्धी बाहुल्य क्षेत्रों में झूलेलाल भजनों, माता रानी और सिन्धियत के गीतों की ऐसी धूम रही कि पूरा शहर भक्तिमय हो गया ।
डॉ लाल थदानी
पूर्व अध्यक्ष
राजस्थान सिन्धी अकादमी,जयपुर।
No comments:
Post a Comment