Tuesday, July 31, 2018

झूलेलाल चालिहो उत्सव में पूरा अजमेर शहर भक्तिमय हुआ ।

झूलेलाल चालिहो उत्सव में
पूरा अजमेर शहर भक्तिमय हुआ ।

सिन्धु सत्कार समिति के तत्त्वाधान में
झूलेलाल चालिहो उत्सव में
पूरा अजमेर शहर भक्तिमय हो रखा है ।
संरक्षक दीपक हासानी अध्यक्ष राजेश आनन्द के नेतृत्व में प्रयास रंग लाये । भगवान झूलेलाल चालिहो उत्सव कार्यक्रम में  हज़ारों की भीड़ उमड़ रही है । वासुदेव सोनी के गीतों पर थिरकने को मजबूर हुए हैं अतिथि और स्थानीय निवासी ।
अनिता शिवनानी, डॉ लाल थदानी, दीपक हासानी, राजेश आनन्द ने भी ठार माता ठार, जिये मुहिंजी सिंध, जियो सिन्धी सुहिणा सुनाकर वाह वाही लूटी ।
व्यवस्था में निशा जसवानी, लष्मी आनन्द,  मोहन सोनी, हरीश शर्मा, प्रदीप रोचानी, हरिराम कोडवानी, अजय शिवनानी ने व्यवस्था संभाली । अब तक कोटड़ा, यू आई टी कॉलोनी , माकड़वाली रोड, लोहागल रोड पर सफल आयोजन हो चुके हैं ।

No comments:

Post a Comment